भारत

पत्रकार से बदसलूकी, अफसर पर लगा ये आरोप

jantaserishta.com
30 Sept 2022 5:54 PM IST
पत्रकार से बदसलूकी, अफसर पर लगा ये आरोप
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. यहां पर अपनी सरकारी गाड़ी में सहायक नगर आयुक्त अपना पालतू कुत्ता घूमा रहे थे. जब पत्रकार ने इसकी फोटो खीचीं तो सहायक नगर आयुक्त उस पत्रकार से ही उलझ गए. इसके बाद पत्रकार के साथ बदसलूकी की और गाली-गलौज भी किया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.
थाना सदर इलाके के सिविल लाइन इलाके में नगर निगम की सरकारी गाड़ी में पालतू कुत्ता घूमता देख एक पत्रकार ने उसका वीडियो बनाना चाहा. पत्रकार ने जब एक फोटो क्लिक किया, तभी गाड़ी में मौजूद एक व्यक्ति गाड़ी से निकलते ही गाली-गलौज और बदसलूकी करने लगा. पत्रकार दीपक का हाथ पकड़कर काफी समय तक ड्रामा चलता रहगा.
इसे देखकर काफी लोगों की भीड़ भीड़ एकत्रित हो गई. अंडरवियर पहना शख्स अपने आप को एसडीएम बता रहा था, जो मथुरा नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात है. पत्रकार दीपक का कहना है कि काफी समय तक हंगामा करता रहा, काफी अनुनय विनय करने के बाद जब उनसे पूछा कि आप कौन हैं तो उसने अपने आप को एसडीएम बताया.
पत्रकार दीपक ने बताया कि उस शख्स ने फिर अपने आपको नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात बताया और अपना नाम राजकुमार मित्तल बताया. फिलहाल सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है और मथुरा नगर निगम के साथ ही जिला प्रशासन के आला-अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story