भारत
मंत्री ने आईएएस अधिकारी के साथ किया दुर्व्यवहार, भाजपा का आरोप
jantaserishta.com
27 May 2023 4:53 PM IST

x
मुख्य सचिव से सभी अधिकारियों को कार्य करने के लिए सही कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने आप मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा आईएएस अधिकारी किन्नी सिंह के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव से सभी अधिकारियों को कार्य करने के लिए सही कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है।
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि 16 मई को आईएएस अधिकारी डॉक्टर किन्नी सिंह के साथ अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की भाजपा कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की स्थापना से अभी तक सबने लगातार देखा है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ना ही पार्टी संगठन में, ना चुनाव में और ना ही सरकार प्रशासन में महिलाओं को कोई सम्मान देने का काम किया है।
सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा महिला अधिकारियों के अपमान की यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है,जिसने अरविंद केजरीवाल की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।
सचदेवा ने कहा कि इससे पहले भी सबने देखा है कि दो सीनियर आईएएस अधिकारी डॉ शकुंतला गैंमलिन जो अनुसूचित जनजाति समाज से आती हैं और वर्षा जोशी से भी केजरीवाल सरकार ने दुर्व्यवहार किया है और साथ ही उन दोनों ही अधिकारियों को सरकार से जाने के लिए बाध्य किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जिस तरह से अन्य अधिकारियों के बीच डॉ किन्नी सिंह को धमकाया उसने तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मुख्यमंत्री आवास में किए गए दुर्व्यवहार की घटना को फिर से याद करा दिया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछड़े समाज से आने वाली डॉ किन्नी सिंह से दुर्व्यवहार कर सौरभ भारद्वाज ने यह स्थापित कर दिया कि पूरी आम आदमी पार्टी संस्कारहीन है। हकीकत तो यही है कि सत्ता अधिकार मिलने के तुरंत बाद से ही सौरभ भारद्वाज केवल अधिकारियों को डरा धमका कर ट्रांसफर पोस्टिंग करवाना चाहते थे और असफल होने पर अधिकारियों को प्रताड़ित करते गए।
सचदेवा ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव से डॉ किन्नी सिंह एवं सभी अधिकारियों को स्वच्छ कार्य वातावरण उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





