भारत

महिला सांसद के साथ फ्लाइट में बदसलूकी, ड्यूटी मैनेजर पर लगा ये आरोप

Nilmani Pal
16 Feb 2024 7:36 AM GMT
महिला सांसद के साथ फ्लाइट में बदसलूकी, ड्यूटी मैनेजर पर लगा ये आरोप
x
ट्वीट कर दी जानकारी

यूपी। भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने शुक्रवार तड़के 3 बजे के करीब एक ट्वीट किया और फ्लाइट में अपने खिलाफ साजिश होने का आरोप लगाया। इस ट्वीट में उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग किया था और ऐक्शन की मांग की थी।

साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट किया, 'उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी अकासा एयर की फ्लाइट से मुंबई से दिल्ली आने पर ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर मुझे बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास किया गया। अपेक्षा करती हूं आप कार्रवाई अवश्य करेंगे। जय श्री राम।'

साध्वी प्रज्ञा के ट्वीट के बाद अकासा एयरलाइन की ओर से जवाब आया है। एयरलाइन के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि हमें दुख है कि फ्लाइट में सफर के दौरान उन्हें बुरा अनुभव झेलना पड़ा। सांसद साध्वी प्रज्ञा ने हमारी फ्लाइट QP1120 से 15 फरवरी को सफर किया था। उन्हें हुई किसी भी तरह की परेशानी और असुविधा के लिए हम खेद जताते हैं। हम इस मामले की विस्तार से जांच कराएंगे। हम इसे सीखने के लिए एक अनुभव के तौर पर देख रहे हैं कि कैसे हम अपनी सेवाओं को और बेहतर कर सकते हैं।

Next Story