भारत

होटल में नाबालिग से कुकर्म, जिम मालिक ने दिया घटना को अंजाम

Shantanu Roy
21 Jun 2023 10:24 PM IST
होटल में नाबालिग से कुकर्म, जिम मालिक ने दिया घटना को अंजाम
x
जालंधर। करतारपुर के जिम मालिक द्वारा एक नाबालिग को नशीला पदार्थ देकर जालंधर के एक होटल में कुर्कम करने का मामला सामने आया है। कमरे में नाबालिग और जिम मालिक के अलावा तीसरा व्यक्ति भी था जो वीडियो बना रहा था जिसके बाद उक्त वीडियो वायरल भी हो गई। करतारपुर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि होटल जालंधर का था जिसके बाद थाना 8 की पुलिस ने जिम मालिक को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ धारा 377 और पोस्को एक्ट लगाया जा रहा है। यह कार्रवाई वीडियो वायरल होने के बाद हुई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाबालिग खुद को छुड़वाने के लिए जिम मालिक के कड़े मार रहा है।
Next Story