भारत
मीसा भारती का भारी मतों से जीतना तय, पीएम मोदी को बढ़िया से विदाई देना: लालू यादव
jantaserishta.com
13 May 2024 4:34 PM IST

x
पटना: बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार मीसा भारती का भारी मतों से जीतना तय है।
लालू यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन को चुनना है और पीएम मोदी को चुनाव हराना है। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश कुमार रोड मार्च करने आए थे। पटना साहिब के लोग तो नहीं निकले, लेकिन, यह दोनों अपना मार्च हुलक-हुलक के करते रहे और राजद पर प्रहार करते रहे।
उन्होंने कहा कि इनके प्रहार से हमको कुछ नहीं होने वाला है। इस बार नरेंद्र मोदी जाने वाले हैं, पक्का जा रहे हैं, इनको बढ़िया से विदाई देना है। तेजस्वी का तबीयत खराब है, फिर भी वह आप लोगों के बीच रोज आ रहे हैं। काफी समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से हमारा मनोबल बढ़ गया है।
पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह आरक्षण और संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन, उन्हें पता नहीं कि यह बाबा भीमराव अंबेडकर का बनाया हुआ संविधान है। जान रहे या जान जाए, देश के संविधान को मिटाने नहीं देंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





