भारत

मीडिया पर भड़कीं लालू की बेटी, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश

jantaserishta.com
12 April 2024 12:38 PM IST
मीडिया पर भड़कीं लालू की बेटी, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश
x
देखें वीडियो.
पटना: राजद की नेता और पाटलिपुत्र से उम्मीदवार मीसा भारती शुक्रवार को पीएम और भाजपा के नेताओं को जेल भेजने वाले अपने बयान से पलट गईं। उन्होंने मीडिया पर ही बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया एजेंडा सेट कर रही है।
उन्होंने मीडिया को नसीहत देते हुए कहा कि मीडिया एजेंडा सेट ना करे, नेताओं को करने दें। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए पिछले बयान से पलटते हुए कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर उन्होंने बयान दिया था।
उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड से लिए गए चंदे के तरीके को असंवैधानिक नहीं बताया है? भारती ने आगे कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। क्या भाजपा का कोई नेता बेरोजगारी, किसानों की आय दोगुना करने पर बात कर रहा है। जब भी आते हैं केवल तुष्टिकरण की बात करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story