भारत

नाबालिग की शर्मनाक करतूत! महिला का नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड किया

jantaserishta.com
1 Nov 2025 3:58 PM IST
नाबालिग की शर्मनाक करतूत! महिला का नहाते समय वीडियो रिकॉर्ड किया
x

सांकेतिक तस्वीर

वायरल किया.
महराजगंज: यूपी के महराजगंज में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने एक महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला को इसकी जानकारी हुई और जब उन्होंने इसे देखा तो दंग रह गईं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की। मामले में धारा 67, 351(3), 77 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वो हैरान और परेशान हो जा रहा है। लोगों का कहना है कि छोटी सी उम्र में किए जा रहे ऐसे अपराध समाज के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।
घटना, महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला ने नाबालिग लड़के पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नाबालिग पर मारने-पीटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला विधवा हैं। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 19 अक्टूबर की दोपहर में वह स्नान कर रही थीं कि तभी उनके ही गांव के एक नाबालिग लड़के ने चुपके से उनका अश्लील वीडियो बना लिया।
महिला को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी। नाबालिग लड़के ने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो महिला को भी इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने आनन-फानन में थाने पहुंच कर तहरीर दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया।
इस मामले में धारा 67, 351(3), 77 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story