भारत

नाबालिग पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, 26 साल का पति गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Feb 2023 2:54 PM IST
नाबालिग पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, 26 साल का पति गिरफ्तार
x
पॉक्सो के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
हसन, (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने राज्य में हासन जिले के बेगुर गांव में नाबालिग से शादी करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक के महादेव स्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, महादेव स्वामी को नाबालिग से प्यार हो गया और उसने उससे शादी कर ली।
मैसूर के एक निजी अस्पताल में लड़की ने एक लड़के को जन्म दिया। वह 17 साल की है। इस बीच इस संबंध में सूचना मिलने पर गुंडलूपेट के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ने बेगुर थाने में शिकायत दर्ज करायी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महादेव स्वामी के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े पॉक्सो के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने मां और बच्चे के स्वस्थ होने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story