भारत
नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप, पूरा मामला जानकर कांप जाएगी रूह
jantaserishta.com
7 Aug 2023 8:55 AM IST

x
DEMO PIC
माता-पिता को कॉलकर बुलाया और उसे सौंप दिया।
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के नगर थाना के एक मोहल्ला की 13 वर्षीय नाबालिग को 28 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ गलत काम किया गया। इसके बाद अपहर्ताओं ने उसके माता-पिता को कॉलकर सरैया बुलाया और उसे सौंप दिया। घर आने के बाद उसने मां को अपनी आप बीती सुनाई। इसके बाद रविवार को पीड़िता मां के साथ नगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मामले में एफआईआर के लिए मां ने आवेदन सौंपा है।
पुलिस को बताया है कि बीते नौ जुलाई की रात सारे लोग खाना खाकर सो गए थे। देर रात में अचानक सरैया थाना के जैतपुर ओपी इलाके के सिसवनिया गांव के आरोपित ने कई लोगों के साथ घर पर धावा बोला और उसकी 13 वर्षीय बेटी को उठाकर गाड़ी से ले गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। मां ने नगर थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उस दिन भी उसने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस स्तर से कार्रवाई नहीं की गई।
बीते पांच अगस्त को अचानक रात करीब आठ बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आयी। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारी बेटी सरैया चौक पर है। इसे आकर ले जाओ। इसके बाद वह मोहल्ला के लोग के साथ सरैया पहुंची। जहां बेटी लावारिस स्थिति में मिली। उसे शनिवार रात सरैया से लेकर लोग घर पहुंचे और पूछताछ में बेटी ने आपबीती बताई। उसने बताया कि आरोपित युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद रविवार को एफआईआर के लिए नगर थाने में मां ने आवेदन सौंपा।
नगर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के साथ सोमवार को न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि सरैया के आरोपित से फेसबुक पर दोस्ती हुईथी। वह नंबर लेकर बात करने लगा। घर से उठाकर ले जाने के बाद छह दोस्तों के साथ मिलकर गंदा काम किया।
Tagsमुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर न्यूज़मुजफ्फरपुर पुलिसदुष्कर्मMuzaffarpurMuzaffarpur NewsMuzaffarpur PoliceRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





