भारत

नाबालिग चोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने भीड़ से बचाया

jantaserishta.com
30 April 2023 5:45 PM IST
नाबालिग चोर को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने भीड़ से बचाया
x

DEMO PIC 

घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार को एक नाबालिग चोर को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया। इसके बाद गांव के लोगों ने नाबलिग चोर की बेरहमी से पिटाई की। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबलिग को भीड़ से बचाया। घटना सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव की बताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक नाबालिग लड़का चोरी करने के लिए दुकान की छत तोड़कर उसमें घुस गया। लोगों ने दुकान को घेरकर नाबालिग को पकड़ लिया।
जिसके बाद कथित चोर को लोगों ने बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। चोर रहम की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। उनमें से कुछ ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
जब स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में पता चला, तो वे तुरंत माधोपुर सुस्ता गांव गए और नाबालिग को छुड़ाया। सदर एसएचओ सत्येंद्र मिश्रा ने कहा, हमने नाबालिग को भीड़ से बचाया है। ग्रामीणों ने नाबालिग पर एक दुकान से सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। हम इसकी जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story