भारत

र‍िश्‍ते हुए शर्मसार: नाबालिग बहन ने सगे भाई पर लगाया रेप का आरोप, पिता पुलिस के पास पहुंचे

jantaserishta.com
23 March 2024 4:24 PM IST
र‍िश्‍ते हुए शर्मसार: नाबालिग बहन ने सगे भाई पर लगाया रेप का आरोप, पिता पुलिस के पास पहुंचे
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने पीड़िता के भाई के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहरादून: नाबालिग बहन से दुष्कर्म में पटेलनगर थाना पुलिस ने भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पर उसके पिता ने केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि रुड़की निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी।
कहा कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को उसका भाई कुछ दिन पहले दून लाया था। दोनों यहां अपनी चाची के घर में रहने लगे। आरोप है कि 20 मार्च को बेटी को उसका सगा भाई रात को चाची के घर से यह कहकर ले गया कि बहन के यहां मुस्लिम बस्ती जा रहा है।
आरोप है कि इस दौरान भाई अपनी बहन को शिमला बाईपास रोड पंट्रोल पंप के पास झाड़ियों में ले गया। वहां बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात 12 बजे बहन को वापस चाची के यहां छोड़कर भाग गया। पीड़ित ने पिता को आप बीती बताई।
उन्होंने देहरादून आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के भाई के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story