भारत
खाना खाने पहुंचा था या?...थाने के पास नाबालिग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
30 Nov 2025 9:20 AM IST

x
शुरुआती जांच में पता चला है कि एक शादी समारोह में कुछ लोग आए हुए थे, जिनका लड़के के साथ कुछ झगड़ा हुआ. इस दौरान ही लड़के को गोली मारी गई है.
नई दिल्ली: दिल्ली में शाहदरा के मानसरोवर पार्क थाने के पास स्थित समुदाय भवन के बाहर शनिवार रात एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात एक शादी समारोह से जुड़ी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान साहिल (17) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार साहिल शादी समारोह में या तो खाना खाने पहुंचा था या फिर घुड़चढ़ी के दौरान रुपए लूटने की नीयत से पहुंचा था, लेकिन उसी दौरान उसे गोली मार दी गई। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने साहिल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। शव को गुरु तेग बहादुर अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने इलाके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। घटना की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, "गोली लगने की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। नाबालिग को गोली मारी गई है, जिसकी उम्र 17 साल है। लड़के की मौत हो गई। गोली मारने की वजहों की अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक शादी समारोह में कुछ लोग आए हुए थे, जिनका लड़के के साथ कुछ झगड़ा हुआ। इस दौरान ही लड़के को गोली मारी गई है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





