भारत

नाबालिग से दुष्कर्म, तेल टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई

SHIDDHANT
17 May 2026 11:30 PM IST
नाबालिग से दुष्कर्म, तेल टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई
x
ड्राइवर रविंद्र कुमार यादव से लिफ्ट मांगी।
Madhya Pradesh मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक तेल टैंकर ड्राइवर पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार सुबह अपनी दादी से डांट पड़ने के बाद घर से निकल गई थी और नरसिंहपुर रोड पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान उसने एक पेट्रोल टैंकर के ड्राइवर रविंद्र कुमार यादव से लिफ्ट मांगी। उसने कहा कि उसे नरसिंहपुर के दादा महाराज मंदिर के पास छोड़ा जाए।
आरोप है कि ड्राइवर ने उसे मंदिर पर नहीं छोड़ा और बहला-फुसलाकर छिंदवाड़ा की ओर ले गया। रास्ते में उसने झांसा देकर टैंकर सुनसान स्थान पर रोक दिया और केबिन के अंदर कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद जब आरोपी टैंकर खाली करने पेट्रोल पंप पर रुका, तो पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। बाद में किशोरी ने आरोपी के मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दी।
Next Story