भारत

हुक्का बार में नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो बनाया और पिटाई भी की

jantaserishta.com
5 March 2023 3:47 PM IST
हुक्का बार में नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो बनाया और पिटाई भी की
x

DEMO PIC 

शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
कानपुर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के एक हुक्का बार में एक डॉक्टर दंपति की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया गया। बच्ची के पिता ने तीन नामजद आरोपियों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही के एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया था, जहां उसने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो उसका वीडियो बना लिया और उसकी पिटाई कर दी।
मामले की शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट व डराने-धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नौबस्ता एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बर्रा इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर में फूड कैफे के नाम से एक दर्जन से अधिक हुक्का बार चल रहे हैं।
हुक्का बार संचालक अमीर परिवारों की किशोरियों को निजता के नाम पर केबिन मुहैया कराते हैं। एसीपी ने कहा कि हुक्का बारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story