भारत

नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर आरोपी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
3 April 2022 8:39 AM IST
नशा मुक्ति केंद्र में नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर आरोपी ने उठाया ये कदम
x
17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रिवेकनिंग फाउंडेशन (नशा मुक्ति केंद्र) में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी प्रदीप सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गड़वाल का रहने वाला है.

44 वर्षीय आरोपी प्रदीप नोएडा के सेक्टर-108 में स्थित Re-awakening Wellness Foundation में गार्ड के रूप में कार्यरत था. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को नशे की लत थी. इसी को छुड़ाने के लिए पीड़िता के माता-पिता ने उसे रिवेकनिंग फाउंडेशन में भर्ती करवाया था. 30 अगस्त 2021 में गार्ड प्रदीप ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि अगर वह इस बात को किसी को भी बताएगी तो वह उसे जान से मार डालेगा.
कुछ समय बाद पीड़िता जब नशा मुक्ति केंद्र से अपने घर गई तो परिजनों को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी. घटनास्थल नोएडा का होने के चलते दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सेक्टर-39 थाने भेज दी थी. अब पुलिस ने आरोपी प्रदीप गिरफ्तार किया है. साथ ही इस मामले में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
वहीं, मध्य प्रदेश के बैतूल में एक कोचिंग संचालक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया. 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कोचिंग सेंटर संचालक प्रकाश भोजकर ने दुष्कर्म किया था. फिर पीड़िता को डरा धमका दिया गया जिसके कारण उसने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई. इस दौरान नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता को बैतूल के प्राइवेट अस्पताल करुणा हॉस्पिटल में लाकर 22 मार्च को उसका गर्भपात करा दिया.
इस मामले को लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को फोन करके सूचना दी. जिसके बाद एसपी ने पुलिस की टीम को पीड़िता के घर भेजा और 26 मार्च को आरोपी के खिलाफ आमला थाने में धारा 376 का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story