
x
आरोपी
Mumbai मुंबई: निर्मल नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने बांद्रा के एक सार्वजनिक शौचालय में लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी को घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे कोर्ट ने सोमवार तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। इससे पहले महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में भी एक बच्ची से रेप और हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी ने निजामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने 4 अगस्त को भिवंडी कोर्ट से फरार हुए आरोपी सलामत अली अंसारी को दूसरी वारदात के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को 8 अक्टूबर तक रिमांड पर भेज दिया है।
बच्ची के माता-पिता दूसरे राज्य से डेढ़ साल पहले भिवंडी आए थे, जहां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। बड़ी बेटी को दादा-दादी के पास बिहार छोड़कर दंपति छोटी बेटी और दो बेटों को लेकर डेढ़ साल से निजामपुरा में किराए की खोली में रह रहा था। चार दिन पहले ही आरोपी सलामत अली ने उनके पास ही में एक खोली किराए पर ली थी।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और टीम का गठन किया। पुलिस की टीम ने जरूरी जानकारियां जुटाईं और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद निजामपुरा थाने की टीम ने इलाके की घेराबंदी की और रातोंरात सलामत को दबोच लिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस की टीम लगातार गश्ती कर रही है और संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
Tagsमुंबईनिर्मल नगरनाबालिगदुष्कर्मआरोपी गिरफ्तारबांद्रासीसीटीवीभिवंडीरेपहत्यासलामत अली अंसारीपुलिस कार्रवाईरिमांडसुरक्षाजागरूकता.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





