भारत

नाबालिग ने किया JCB का गलत इस्तेमाल, सड़क पर कई वाहनों को पहुंचाया नुकसान, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 March 2025 3:22 PM IST
नाबालिग ने किया JCB का गलत इस्तेमाल, सड़क पर कई वाहनों को पहुंचाया नुकसान, मचा हड़कंप
x
वीडियो सामने आया.
मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै में बीती रात जो हुआ वह डरा देने वाला और जानलेवा था. यहां सेल्लूर के पास एक 17 साल का नाबालिग लड़का देर रात तीन बजे जेसीबी ड्राइव करता हुआ सड़क पर निकल गया. इस दौरान उसने घरों से बाहर खड़ी बाइक, कार और ऑटोरिक्शा को बुरी तरह से तोड़ा फोड़ा.
आधा किलोमीटर तक उसने जेसीबी चलाते हुए सामने आए लगभग हर वाहन को टक्कर मारी और कुछ को तो घसीट ही दिया. उसने लगभग 25 वाहनों को नुकसान पहुंचाया. घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में ये वारदात रिकॉर्ड हो गई. इस वीडियो में दिखता है कि एक वैन घर के बाहर खड़ी है जिसे अचानक ही एक जेसीबी आकर टक्कर मारती है.
बता दें कि जेसीबी के गलत उपयोग का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी लगातार ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. बीते साल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एंट्री फीस को लेकर हुए विवाद के बाद लोगों की भीड़ ने फेमस वाटर पार्क में तोड़फोड़ की और जमकर उत्पात मचाया था. आरोपी फ्री एंट्री चाहते थे.
दरअसल, आरोपियों का तर्क था कि वे स्थानीय लोग हैं, इसलिए उनसे वाटर पार्क में फीस नहीं ली जाए. जब पार्क प्राधिकरण ने मना कर दिया, तो हाथापाई शुरू हो गई और आरोपियों ने कुछ स्थानीय लोगों को मौके पर बुला लिया. पुलिस ने बताया कि हमीरगढ गांव के पहले चित्तौड़-भीलवाड़ा हाईवे मार्ग पर स्थित एक वाटर पार्क में लोगों के एक समूह ने जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ कर दी, जिसमें एक स्विमिंग पूल की बाउंड्री भी शामिल थी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पांच से छह लोग घायल हो गए, जिससे विजिटर्स कों में दहशत फैल गई. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story