भारत

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने दी जान, मचा कोहराम

jantaserishta.com
28 Jun 2022 11:23 AM IST
नाबालिग प्रेमी जोड़े ने दी जान, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया.

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटकर फांसी लगा ली. सीओ अंबिका राम ने बताया कि खमरिया गांव के गौसियहवा पोखरे के पास से 16 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव सुबह पेड़ के फंदे से लटका मिला. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया.

मृतक लड़के के भाई ने बताया कि रविवार को उसका भाई घर से निकला था. जब देर तक नहीं लौटा तो उसे फोन किया पर उसने काट दिया. लेकिन चैटिंग के दौरान उसने मैसेज किया कि वो बहुत दूर जा रहा है, अब कभी नहीं लौटेगा. लड़की उसके साथ क्लास में पढ़ती थी दोनों का प्रेम प्रसंग एक साल पुराना था.
चार माह पहले जब दोनों को एक साथ देखा गया था तो लड़की के परिजनों ने उसे नानी के गांव खमरिया भेज दिया था. रविवार दोनों मिले और सुबह दोनों की लाशें पड़े से लटकी मिली.
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिका राम ने बताया कि मृतक नाबालिग थे. लड़की 16 और लड़का 17 साल का था. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. लड़की के परिजन इस पर ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं. पड़ोसियों ने बताया कि लड़की की मां पहले मर चुकी है और पिता मुंबई में नौकरी करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story