भारत

हर्ष फायरिंग में नाबालिग की गई जान, बच्चे के जन्म पर मनाई जा रही खुशी मातम में बदली

jantaserishta.com
11 Sept 2023 10:37 AM IST
हर्ष फायरिंग में नाबालिग की गई जान, बच्चे के जन्म पर मनाई जा रही खुशी मातम में बदली
x
हर्ष फायरिंग की घटनाएं थम नहीं रही है।
बिहारशरीफ: प्रदेश में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थम नहीं रही है। ऐसा ही एक मामला नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है जहां, एक बच्चे के जन्म पर मनाई जा रही खुशी तब मातम में बदल गई जब फायरिंग में एक नाबालिग की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, विशुनपुर गांव में कमलेश पासवान के चचेरे भाई इंद्र पासवान के यहां एक बच्चे का जन्म हुआ था, उसी खुशी में रविवार की शाम परंपरानुसार आयोजित छट्ठ समारोह में रात्रि भोज का आयोजन किया गया था। इसमें गांव के लोगो निमंत्रण दिया गया था। इसी दौरान कुछ लोग खुशियों का इजहार करते हुए फायरिंग करने लगे। फायरिंग के क्रम में एक गोली लोगों को खाना परोस रहे नाबालिग को जा लगी। सिर पर गोली लगने के कारण बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तम कुमार उर्फ दिलखुश के रूप में की गई है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक शिब्ली नोमानी ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story