भारत

हथौड़े से सिर कुचलकर युवक को मार डाला, फिर भेजा खाया

jantaserishta.com
6 March 2026 10:51 AM IST
हथौड़े से सिर कुचलकर युवक को मार डाला, फिर भेजा खाया
x
खौफनाक वीडियो भी सामने आया.
दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और आरोप है कि हमलावर ने हत्या के बाद ऐसी हैवानियत दिखाई कि आसपास मौजूद लोग सिहर उठे. इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
यहां एक युवक की वीभत्स हत्या के बाद आरोपी द्वारा उसका मांस खाए जाने और खून पीने जैसी चीज सामने आई है. आरोपी बीच सड़क हथौड़े के वार से मर चुके युवक का भेजा खाता और खून पीता दिखा. कॉलोनी के कई लोगों ने उसे ऐसा करते देखा और कैमरे मे कैद कर लिया. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
मामला देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव का है. अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला युवक भरत विश्वकर्मा यहां रहने वाली अपनी बहन के घर बाइक से जा रहा था. वह बहन के घर के सामने पहुंचा ही था कि एक शख्स ने उसके सिर पर हथौड़े से वार किया जिससे भरत जमीन पर गिर गया. इसके बाद आरोपी ने रॉड से उसके ऊपर कई वार किए.
इतना ही नहीं, उसकी हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब वह मृतक युवक का मांस खाने और खून पीने लगा. ये सब कुछ आसपास के लोग अपनी बालकनियों से देख रहे थे और कई लोगों ने इस हैवानियत को मोबाइल कैमरे में कैद भी कर लिया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
पुलिस मौके पर पहुंची तो हैवान बना हत्यारा वहीं था लेकिन उसे पकड़ने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी. सर पर खून चढ़ा कर ये हैवान पुलिस और गांव वालों पर भी हमलावर था. लोगों ने चारों तरफ से उसे घेरा और फिर बड़ी मुश्किल से वो गिरफ्त में आया. इसका वीडियो भी सामने आया है.
भरत को दमोह के जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया है. आरोपी और मृतक युवक के बीच कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है. बताया जा रहा है कि आरोपी साइको है और सनक में उसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्त में लिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई. इस वीभत्स हत्याकांड के बाद पूरा इलाका दहशत में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null