भारत

नाबालिग लड़की की मौत का मामला: सुसाइड नोट में बीजेपी कार्यकर्ता का नाम

jantaserishta.com
15 Jan 2023 1:54 PM IST
नाबालिग लड़की की मौत का मामला: सुसाइड नोट में बीजेपी कार्यकर्ता का नाम
x
जानें पूरा मामला.
चिक्कमंगलूर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में एक नाबालिग लड़की के आत्महत्या मामले ने नया मोड़ आया है। दरअसल, पुलिस को डेथ नोट बरामद हुआ, जिसमें लड़की ने एक भाजपा कार्यकर्ता को दोषी ठहराया है। मृतका की पहचान 17 वर्षीय छात्रा के रूप में हुई है, जो प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ती थी। शनिवार को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। आखिरी सांस लेने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा था।
नोट में, उसने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता 25 वर्षीय हितेश ने प्यार का नाटक किया और उसे धोखा दिया। लड़की ने यह भी कहा कि वह उसे प्रताड़ित करता था।
लड़की ने 10 जनवरी को कीटनाशक दवाई खा ली थी और उसे मंगलुरु के ए.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्राधिकारी कुद्रेमुख पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की।
आखिरकार पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद ही आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के प्रावधान के तहत मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।
आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने पर परिजनों ने पुलिस की आलोचना की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story