भारत

नाबालिग लड़की ने यूट्यूब देखकर किया अबार्शन करने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
4 April 2022 10:59 PM IST
नाबालिग लड़की ने यूट्यूब देखकर किया अबार्शन करने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
x
पढ़े पूरी खबर

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक नाबालिग लड़की ने यूट्यूब देखकर अबार्शन करने की कोशिश की. इसके बाद लड़की की हालत बिगड़ गई तो उसके माता पिता उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे.

मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र महज 17 वर्ष है, जबकि उसके प्रेमी की उम्र 27 वर्ष है. इसी बीच लड़की प्रेग्नेंट हो गई. डर के मारे उसने ये बात किसी को नहीं बताई और यूट्यूब में उसने अबॉर्शन के लिए तरीका खोजा. वहीं से देखकर उसने घर में चुपचाप कोई काढ़ा बनाकर पी लिया. लेकिन थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पता चला कि वह गर्भवती है.
वहीं इस मामले को लेकर नागपुर के DCP लोहित मतानी ने कहा कि पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में 27 वर्षीय आरोपी सुनील माने के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पुलिस सुनील माने की तलाश कर रही है. वहीं लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story