भारत
3 दिनों तक बंधक बनाकर नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
28 Aug 2023 10:49 AM IST

x
DEMO PIC
गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र में सातवीं क्लास की नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के गिरफ्तार करने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता तीन दिन पहले अपने दोस्त से मिलने को कह अपने घर से निकली थी। बताया जाता है कि इस बीच रात तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आरोप है कि नाबालिग को एक परिचित युवक अपने साथ बहला फुसलाकर सैंडिस कंपाउंड ले गया और बंधक बनाकर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक नाबालिग को आदमपुर स्थित एक कमरे में ले आए। यहां भी युवकों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
स्थानीय लोगों को जब कुछ शक हुआ, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छापेमारी कर पीड़िता को बरामद किया और चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे से कुछ संदिग्ध सामानों के अलावा मोबाइल, लैपटॉप आदि भी बरामद किया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में आरोपी तीन लोग फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





