भारत
नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न, फिर पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
9 Sept 2024 10:56 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कड़ी कार्रवाई की उठी मांग.
ठाणे: महाराष्ट्र में मासूम के साथ दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। खबर है कि आरोपी ने पहले नाबालिग बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और बाद में पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खास बात है कि अगस्त में ही बदलापुर में 2 नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आया था।
घटना महाराष्ट्र के जलगांव की है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को बताया है कि 13 साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ। बाद में उसकी पत्थर मारकर हत्या कर दी गई है। खबरें हैं कि पीड़िता जब घर में अकेली थी, तब आरोपी वहां पहुंचा और उसे लेकर बाहर आ गई। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार के बाद बच्ची की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई।
चैनल के अनुसार, चौपड़ा सिटी पुलिस इंस्पेक्टर मधुकर साल्वे ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में जांच जारी है। उन्होंने कहा, '13 साल की एक बच्ची के हत्या का मामला सामने आया है। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। हम इस मामले की अभी जांच कर रहे हैं।'
ठाणे जिले के कल्याण में एक ईंट भट्ठे में काम करने वाली 27 वर्षीय महिला के साथ कथित दुष्कर्म को लेकर रविवार को उसके ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुरबाद उप संभागीय पुलिस अधिकारी जगदीश शिंदे ने बताया कि पिता-पुत्र और एक नाबालिग ने छह सितंबर को महिला की झोपड़ी में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने कहा, ‘आरोपी, पीड़िता के ससुर (50) और देवर (22) हैं। नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता के पति को भी हिरासत में लिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता गंभीर रूप से घायल है और उसे ठाणे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
अधिकारी ने बताया, ‘उस पर वार किया गया और उस पर हंसिया से भी हमला किया गया। पीड़िता ने अपने पति को जब घटना के बारे में बताया तो उसके पति ने उसकी पिटाई की। भारतीय न्याय संहिता के तहत, सामूहिक बलात्कार और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी कर रहे हैं।’
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़महाराष्ट्र पुलिसहत्यायौन उत्पीड़नMaharashtraMaharashtra NewsMaharashtra PoliceMurderSexual Harassment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





