भारत

नाबालिग लड़की से कई बार रेप, धमकी भी दी

jantaserishta.com
23 May 2023 3:04 PM IST
नाबालिग लड़की से कई बार रेप, धमकी भी दी
x

DEMO PIC 

पेट्रोल पंप के पास उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई और वे दोस्त बन गए।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिणी दिल्ली के तिगरी इलाके में एक 17 वर्षीय लड़की के साथ 21 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को तिगरी थाने में एक शिकायत दर्ज की गई। चाणक्यपुरी निवासी लड़की ने तिगरी की जेजे कॉलोनी निवासी प्रदीप नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पड़िता ने अपनी शिकायत में 14 अप्रैल 2021 को बापू धाम पेट्रोल पंप के पास उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई और वे दोस्त बन गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस साल 11 मार्च को प्रदीप ने उसे फोन किया और जेजे कॉलोनी स्थित अपने आवास पर मिलने के लिए कहा। जब वह वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। अधिकारी ने कहा कि 21 मार्च को उसने फिर उसका बलात्कार किया। शिकायत के अधाार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story