भारत

नाबालिग लड़की से रेप, पुजारी और सहयोगी गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 March 2024 12:15 PM IST
नाबालिग लड़की से रेप, पुजारी और सहयोगी गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपियों ने भी काउंटर शिकायत दर्ज कराई है।
बेंगलुरू: कर्नाटक पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण मामले में कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में एक मठ के पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुनिगल तालुक गांव में स्थित सुप्रसिद्ध मठ का मठाधीश है। पुजारी पर आरोप है कि उसने मठ परिसर के अंदर नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया।
सूत्रों के मुताबिक, तुमकुरु साइबर पुलिस स्टेशन में अपने खिलाफ दर्ज हुई शिकायत के बाद आरोपियों ने भी काउंटर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि पुजारी ने त्वचा रोग के उपचार कराने के लिए कपड़े उतारे थे, इस बीच कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उस पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया। पुजारी ने अपनी शिकायत में 6 लोगों पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।
हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया है कि नाबालिग लड़की का पुजारी ने यौन शोषण किया, जिसके बाद आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story