भारत
नाबालिग लड़की के साथ रेप, पांच युवकों ने बनाया हवस का शिकार
jantaserishta.com
8 April 2024 8:24 AM IST

x
शौचालय के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बागेश्वर: उत्तराखंड के इस शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह हैरान करने वाला मामला बागेश्वर जिले में सामने आया है।
कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप, छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में मौके पर ही उसके पिता को सौंप दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसे किशोरी गृह अल्मोड़ा भेज दिया है।
शनिवार को पीड़िता की मां ने पुलिस में तहरीर सौंपी। जिसमें उनसे छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ इन लोगों ने दो अप्रेल से पांच अप्रैल तक दुष्कर्म, छेड़खानी तथा अन्य जघन्य घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354(ख)/376(3) व 3/4/7/8 में मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद 16/17 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया, मामले में एक नाबालिग होने से उसे संरक्षण में उसके पिता को सौंपा है। पीड़िता को मेडिकल के बाद अल्मोड़ा किशोरी गृह में भेज दिया है।
कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि पांचों को न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस ने 26 वर्षीय विनोद उर्फ बॉबी पुत्र डुंगर राम निवासी कांडाधार बागेश्वर, 23 वर्षीय अमित कुमार उर्फ राधे पुत्र विष्णु निवासी नुमाईसखेत चौरासी, 27 वर्षीय दिव्याशु दफौटी पुत्र खड़क सिहं दफौटी निवासी नुमाईसखेत, 24 वर्षीय शिवम उर्फ रॉविन उर्फ छोटू पुत्र राजा वाल्मीकी निवासी नुमाईसखेत चौरासी, 20 वर्षीय बॉबी उर्फ पोलार्ड पुत्र राजा वाल्मीकी निवासी बागनाथ मंदिर शौचालय के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





