भारत

किडनैपिंग के बाद नाबालिग लड़की के साथ रेप, आरोपी ले गया एक राज्य से दूसरे राज्य

jantaserishta.com
8 April 2022 10:06 AM IST
किडनैपिंग के बाद नाबालिग लड़की के साथ रेप, आरोपी ले गया एक राज्य से दूसरे राज्य
x
एक नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया आरोपी लड़की को किडनैप कर नोएडा से गुजरात ले जाया गया. जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यह मामला ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 इलाके का है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ गुजरात ले गया. जिसके बाद उसके साथ लगातार कई दिन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नाबालिग लड़की की काउंसलिंग कराई जा रही है.
30 जुलाई को पीड़िता के भाई ने थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बहन लापता है. उसके पास से ही पुलिस की कई टीमें बनाकर लड़की की तलाश शुरू कर दी थी. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पता लगाया कि लड़की को गुजरात ले जाया गया है. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story