भारत

लड़की से छेड़छाड़, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने आरोपी को सिखाया सबक

jantaserishta.com
17 Dec 2025 9:46 AM IST
लड़की से छेड़छाड़, घटना CCTV में कैद, पुलिस ने आरोपी को सिखाया सबक
x
वीडियो सामने आया.
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कस्बा सिकंदराराऊ में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को महज 10 घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में पकड़े गए युवक की पहचान जीशान के रूप में हुई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था. इन टीमों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की.
दरअसल, पीड़ित किशोरी सुबह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी. जब वह भाई को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. कुछ दूरी पर युवक ने उसे रोककर अश्लील टिप्पणी की और छेड़छाड़ करने लगा. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक गली में किशोरी का पीछा करता हुआ दिखाई देता है और फिर उसे पकड़कर जमीन पर गिरा देता है.
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी ने उससे कहा,'मुझसे सेटिंग कर लो,' और फिर जब उसने विरोध किया तो वह उसे जबरन गोद में उठाकर ले जाने लगा. किशोरी किसी तरह खुद को छुड़ाकर वहां से भागी और डर के मारे अपने मामा के घर पहुंचकर जान बचाई. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.
घटना सामने आते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. देर रात आरोपी को पकड़ने के प्रयास के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देख आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story