भारत

नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, सहेली को भी बनाया निशाना, दरिंदे गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 April 2025 8:07 AM IST
नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, सहेली को भी बनाया निशाना, दरिंदे गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की जांच जारी.
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने और उसकी सहेली का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पीडित लड़की की मां ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की थी. उसी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ये एक्शन लिया.
देहरादून पुलिस ने पीटीआई को बताया कि दोनों आरोपियों को सहसपुर के दंडपुर के जंगल की ओर जाने वाली सड़क से एक गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया. उस वक्त दोनों किसी अज्ञात स्थान की ओर जा रहे थे.
अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल को एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि हसनपुर गांव निवासी एक शख्स ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया है और आरोपी के दोस्त ने उसकी सहेली के साथ छेड़छाड़ की.
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 351(3) (धमकी), 64 (बलात्कार), 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story