भारत
पिता के खिलाफ FIR, नाबालिग लड़की ने जबरन शादी कराने की शिकायत पुलिस से की
jantaserishta.com
15 July 2023 9:42 AM IST

x
पति गिरफ्तार, फरार पिता की पुलिस तलाश कर रही है।
बेंगलुरु: एक नाबालिग लड़की ने बेंगलुरु पुलिस में अपने पिता के खिलाफ जबरन शादी कराने की शिकायत दर्ज कराई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिकायत में उसके पति का भी नाम है। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है, हलांकि फरार पिता की पुलिस तलाश कर रही है। लड़की का पिता शिकायत दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, 16 वर्षीय पीड़िता हैदराबाद की रहने वाली है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके पिता श्रीनु उसे 13 जून को कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में अपनी मां के घर ले गए थे। वह उसे अगले दिन गांव के मंदिर में ले गए और शिवशरणप्पा से उसकी शादी करा दी। लड़की ने दावा किया कि उसे शादी करने के लिए मजबूर किया गया, जबकि उसने इस शादी के प्रस्ताव से साफ इनकार कर दिया था। व्यक्ति ने यह जानते हुए भी कि वह नाबालिग है, उससे शादी कर ली। 15 जून को शिवशरणप्पा उसे बेंगलुरु ले आया और बेलंदूर स्थित घर में बंद कर दिया। उसने उस पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव डालने की कोशिश की लेकिन वह कड़े प्रतिरोध से उसे रोकने में कामयाब रही। 12 जुलाई को लड़की ने 112 आपातकालीन हेल्पलाइन पर कॉल करके आपबीती बताते हुए शिकायत की थी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को वहां से बचाकर पुलिस स्टेशन ले गई।
पुलिस ने उसके पिता और पति के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा 9 और 12 और पोक्सो अधिनियम की धारा 12 के साथ-साथ आईपीसी की धारा 34 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
Tagsबेंगलुरु पुलिसबेंगलुरुबेंगलुरु न्यूज़जबरन शादी कराने की शिकायतजबरन शादीशिकायतBengaluru policeBengaluruBengaluru newscomplaint of forced marriageforced marriagecomplaint
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





