
x
दौसा। नीट की तैयारी कर रही एक 19 साल की लड़की के अपहरण के मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली से लड़की को बरामद कर लिया है। ये लड़की जयपुर में नीट की कोचिंग कर रही थी। थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक ने बताया कि 22 मार्च को शहर के अस्पताल रोड से एक 19 साल की लड़की का अपहरण हो गया था। इस मामले में लड़की के पिता ने 25 मार्च को बांदीकुई थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रंजीत शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम के सब इंस्पेक्टर भरतलाल, हेड कांस्टेबल पवन, कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने लड़की को दिल्ली से बरामद कर लिया। सब इंस्पेक्टर भरतलाल ने बताया कि लड़की क्यों गई थी और किसके साथ गई थी इसकी जांच कर रहे। अभी अदालत में लड़की के 164 के बयान दर्ज करवाए जाएगे। इसके बाद ही आरोप सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि लड़की नीट की तैयारी कर रही है। पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
Next Story





