भारत

नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप, दो गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Oct 2022 1:58 PM IST
नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप, दो गिरफ्तार
x
शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के गढ़वा में दुर्गा पूजा के बीच शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के सरईदोहर गांव में दुर्गा पूजा स्थल से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर कुछ लोगों ने उससे गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे इस शर्त पर मुक्त किया कि वह इस वारदात के बारे में मुंह नहीं खोलेगी। रविवार को इसकी एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक, वह गांव में पूजा स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी। रात 12 बजे के आसपास जब कार्यक्रम का समापन हुआ तो पूजा स्थल से ही गांव के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे पूजा स्थल से लगभग 200 मीटर दूर एक खेत में ले जाया गया और उसके साथ वहां कई बार रेप किया गया। पीड़िता का कहना है कि जब उसे पूजा स्थल के पास से जबरन खींचकर ले जाया जा रहा था तो वहां पांच-छह अन्य लोग मौजूद थे, लेकिन उसकी गुहार के बाद भी किसी ने उसकी मदद नहीं की। लगभग चार घंटे तक बाद उसे छोड़ा गया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जायेगी। जख्मी हाल में बदहवास लड़की खुद घर पहुंची।
अगले दिन पीड़िता ने अपने अभिभावकों के साथ थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की ने कहा है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। चिनिया थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। दो आरोपियों छवि सिंह और लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना को लेकर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जायेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story