
x
दिल दहला देने वाली वारदात.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सूने मकान में 15 साल नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया.
पीड़िता विशेष रूप से सक्षम है और मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी वारदात जानकीपुरम थाना क्षेत्र की है. मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप और उसके एक अज्ञात साथी ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी मानसिक रूप से पीड़ित किशोरी को अकेले पाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए. वो उसे इलाके के ही एक खाली पड़े मकान में ले गए, जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. इस खौफनाक घटना का पता जब पीड़ित किशोरी के परिवार को चला, तो घर में कोहराम मच गया.
इसके बाद पीड़ित किशोरी की मां ने हिम्मत दिखाई और सीधे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मां की तहरीर पर जानकीपुरम थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. पुलिस की टीमों ने दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस इस मामले में शामिल दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने वारदात में शामिल होने के शक में कुछ दूसरे युवकों को भी हिरासत में लिया है. पकड़े गए इन संदिग्धों से थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





