भारत
शादी समारोह में जा रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
30 April 2026 2:10 PM IST

x
सुनसान जगह पर घात लगाए बैठे चार युवकों ने उन्हें रोक लिया.
सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार रात करीब 11 बजे पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक सुनसान जगह पर घात लगाए बैठे चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। पीड़िता की सहेली किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही लेकिन आरोपियों ने नाबालिग किशोरी को दबोच लिया। आरोपी उसे जबरन पास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन तत्काल जलडेगा थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक विशेष टीम गठित की और रात में ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं जिनके मामलों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत अलग से प्रक्रिया में लिया जाएगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है। इस शर्मनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





