भारत

नाबालिग छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप, SSP ऑफिस पहुंची पीड़िता

jantaserishta.com
20 March 2022 3:41 PM IST
नाबालिग छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप, SSP ऑफिस पहुंची पीड़िता
x

गाजियाबाद: गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. छात्रा के साथ होली खेलने के बहाने 5 लोगों ने दुष्कर्म किया. पीड़ित परिवार ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है.

पीड़िता का आरोप है कि होली खेलने के बहाने पांच युवक उसके घर में जबरदस्ती घुस आए और सभी ने उसे बंधक बनाकर गैंगरेप को अंजाम दिया.
पीड़ित परिवार ने पुलिस वालों पर भी इस मामले में कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब वे इसकी शिकायत लेकर थाने गए तो वहां पुलिस वालों ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया जिसके बाद उन्हें मजबूरन एसएसपी के दफ्तर आना पड़ा.
बता दें, पीड़िता साहिबाबाद इलाके में अपने मामा-मामी के साथ रहती है. उसके माता पिता की मौत हो चुकी है. आरोप है कि बंधक बनाने के बाद युवकों ने लड़की के साथ मारपीट भी की.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआत में लड़की के परिवार ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. अब गैंगरेप की जानकारी दी जा रही है. जिस पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story