भारत

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, की गई मारपीट, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे

jantaserishta.com
1 March 2022 2:20 PM IST
नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, की गई मारपीट, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे
x
एक नाबालिग लड़की को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप किया गया.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक नाबालिग लड़की को अगवा करके उसके साथ गैंगरेप किया गया. मामला मुरादनगर इलाके का है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि उन्हें एक दंपति ने शिकायत की थी कि सोमवार को जब वे दोनों किसी काम से बाहर गए थे तो उनकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी.

उसी दिन दोपहर को कॉलोनी के एक मकान में काम करने वाला युवक उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ जंगल में ले गया. वहां उसने लड़की के साथ रेप किया. वह यहीं नहीं रुका. उसने फोन करके अपने चार अन्य दोस्तों को भी वहां बुला लिया. फिर उन सब ने भी लड़की के साथ गैंगरेप किया.
परिजनों ने बताया कि जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो उन युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा. लड़की की इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपियों ने उसे गुल्लू शाह पीर के पास फेंक दिया और सभी मौके से फरार हो गए.
किशोरी ने जब यह पूरी वारदात अपने घर वालों को बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा. अब पुलिस एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है.
वहीं हाल ही में, गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में कक्षा दो में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ भी गैंगरेप का मामला सामने आया था. यहां बच्ची को बहाने से घर से बुलाया फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित बच्ची के परिजनों ने थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया. इस घटना को अंजाम देने वाले पीड़ित परिवार के ही रिश्तेदार हैं. घटना के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक, पड़ोस में ही पीड़ित परिवार के रिश्तेदार रहते हैं. जब पूरा परिवार शादी में गया हुआ था, तब उस परिवार के दो युवकों ने बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने पास बुलाया और उसके साथ गैंगरेप किया. रोती बिलखती मासूम बच्ची जब घर पहुंची, तो उसने पूरा मामला अपने माता-पिता को बताया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story