भारत

बेहद परेशान हालत में मिली नाबालिग लड़की, दुष्कर्म का अंदेशा

Rani Sahu
12 Jan 2022 5:21 PM IST
बेहद परेशान हालत में मिली नाबालिग लड़की, दुष्कर्म का अंदेशा
x
राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार रात एक नाबालिग लड़की परेशान हालात में मिली है

जयपुरः राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार रात एक नाबालिग लड़की परेशान हालात में मिली है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंदेशा है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है.

अलवर के पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसे गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती करवाया गया है. वह तिजारा फाटक के पास मिली थी और संदेह है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. उन्होंने बताया कि लड़की की पहचान का प्रयास जारी है. पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं.


Next Story