भारत
रेलवे स्टेशन पर अकेली मिली नाबालिग लड़की, जांच में रेप की हुई पुष्टि
jantaserishta.com
29 Jan 2025 12:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की लावारिस हाल में मिली. लड़की के बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस की जांच में लड़की के साथ रेप की जानकारी सामने आई है. अभी तक लड़की के परिवार के बारे में पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला नवी मुंबई टाउनशिप में एक रेलवे स्टेशन का है. यहां 12 साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली. जांच में सामने आया है कि उसके साथ रेप किया गया है. पुलिस का कहना है कि वाशी सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित बच्ची के उसके परिवार के बारे में पता लगाया जा रहा है.
पुलिस ने कहा कि लड़की नवी मुंबई के घनसोली रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर अकेली मिली थी. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिंदे ने बताया कि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लड़की को देखा तो उससे पूछताछ की, लेकिन वह अपना नाम या अपने या अपने परिवार के बारे में कोई न्य जानकारी नहीं दे सकी.
उन्होंने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जिसमें पता चला कि उसके साथ रेप किया गया है. लड़की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी है. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसी के साथ आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





