भारत

मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग लड़की की बेदर्दी से पिटाई, युवक गया जेल

jantaserishta.com
30 Dec 2021 11:47 AM IST
मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग लड़की की बेदर्दी से पिटाई, युवक गया जेल
x
जानें पूरा मामला।

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में मोबाइल चोरी के कथित आरोप में नाबालिग लड़की की बेदर्दी से पिटाई करने वाले तीन युवकों को पुसिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अमेठी पुलिस ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

दरअसल नाबालिग को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में तीन युवकों को नाबालिग को बुरी तरह पीटते हुए देखा जा सकता है.
वीडियो के सामने आने के बाद यूपी पुलिस हरकत में आ गई थी. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनकी पहचान सूरज सोनी और उसके अन्य दोस्तों के रूप में की है.
आरोप है कि सूरज सोनी ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए नाबालिग को मोबाइल चोरी करते हुए पहचान लिया. इसके बाद पुलिस से शिकायत करने की जगह वह खुद ही उसे सजा देने पर उतर आया.
लड़की की पिटाई को जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें सूरज सोनी अपने दोस्तों के साथ नाबालिग के बालों को खींचते हुए दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं आरोपियों ने पहले लड़की को जमीन पर लेटने के लिए कहा और जब उसने डर से ऐसा ही किया तो आरोपी उसके पैरों पर बेदर्दी से लाठी बरसाने लगे.
मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर फुलवारी गांव का है. सूरज सोनी के घर से कुछ दिन पहले दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे और सीसीटीवी कैमरे में यह चोरी की वारदात कैद हो गई थी. चोरी करने वाली एक लड़की की शिनाख्त उक्त युवकों ने की, लेकिन इसकी सूचना थाने को नहीं दी.
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमेठी के डीएसपी अर्पित कपूर ने कहा था कि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है.
पीड़ित लड़की के पिता से संपर्क कर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि नाबालिग के पिछड़े समुदाय से आने की वजह से इसपर राजनीति भी तेज हो गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story