भारत
चलती कार में नाबालिग लड़की से दरिंदगी, पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार
jantaserishta.com
11 May 2024 2:54 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फटे कपड़ों व नंगे पैर किशोरी थाना पहुंची।
आगरा: यूपी के आगरा जिले में चलती गाड़ी में रेप की घटना सामने आई है। बाह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से इटावा के बलराई थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने कार में रेप किया। उसको सड़क किनारे छोड़ दिया। फटे कपड़ों व नंगे पैर किशोरी बलराई थाना पहुंची। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
घटनाक्रम 24 अप्रैल का है। बाह क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता की आरे दर्ज कराए मुकदमे में बताया गया है कि 25 अप्रैल को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी बलराई थाना क्षेत्र में है। वह वहां पहुंचे तो बेटी ने अपने साथ कार में पड़ोसी युवक द्वारा दुराचार करने की जानकारी दी। किशोरी ने बताया कि उसे सड़क किनारे छोड़ दिया। वह किसी तरह नंगे पैर चलकर थाने पहुंची। पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने पुलिस आयुक्त से भी भी शिकायत कर इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। 5 मई को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





