भारत

कई बार रेप के बाद नाबालिग लड़की हुई प्रेग्नेंट, आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार

jantaserishta.com
31 May 2023 12:35 PM IST
कई बार रेप के बाद नाबालिग लड़की हुई प्रेग्नेंट, आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार
x

DEMO PIC 

महिला आयोग की एक सलाहकार ने उसकी काउंसलिंग की।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली में 16 साल की एक लड़की के साथ 21 साल के लड़के ने कई बार रेप किया जिससे वह गर्भवती हो गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को ये बात कही। मामला मंगलवार को तब सामने आया जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे पटेल नगर के एसवीबीपी अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि वह छह हफ्ते की गर्भवती है।
पुलिस को एसवीबीपी अस्पताल में सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद उसे अस्पताल लाया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और लड़की को लेडी हाडिर्ंग अस्पताल में ट्रांसफर किया, जहां पता चला कि वह छह हफ्ते की गर्भवती है। दिल्ली महिला आयोग की एक सलाहकार ने उसकी काउंसलिंग की।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश में उसकी मौसी के गांव में एक मुकेश ने उसके साथ संबंध बनाए। अधिकारी ने कहा, मुकेश भी दिल्ली में उसके घर आया और उसका यौन उत्पीड़न किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (बलात्कार) और पॉक्सो की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story