भारत

नाबालिग लड़की ने एक युवक पर दुष्कर्म लगाया आरोप, गिरफ्तार

Admin4
7 March 2024 12:37 PM GMT
नाबालिग लड़की ने एक युवक पर दुष्कर्म लगाया आरोप, गिरफ्तार
x
मंडी। जिला मंडी में एक नाबालिग लड़की ने ग्राम पंचायत बैरकोट के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक नाबालिग लड़की बहला-फुसलाकर घर से बाहर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने इस बाबत अपनी मां को बताया। इस पर पीड़िता के परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस चौकी रिवालसर में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और उक्त युवक को गिरफ्तार किया। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story