भारत

नाबालिग लड़की ने 28 लोगों पर लगाया रेप का आरोप, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
13 Oct 2021 6:30 AM IST
नाबालिग लड़की ने 28 लोगों पर लगाया रेप का आरोप, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

ललितपुर. ललितपुर में एक नाबालिग लड़की ने जिले के करीब 28 लोगों पर रेप का आरोप लगाया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. जिन लोगों पर रेप का संगीन आरोप है उसमें नाबालिग लड़की के पिता, रिश्तेदारों के साथ कई नामचीन राजनेताओं के नाम भी शामिल हैं. पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की ने अपने पिता व परिवार के कई सदस्यों पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया तो सनसनी फैल गई. इस मामले के सामने आते ही लोग हैरान रहे गए. आरोप ललितपुर की राजनीतिक हस्तियों पर भी था इसको लेकर इस घटना की व्यापक चर्चा हो गई. पुलिस ने बिना देर किए एफआईआर दर्ज कर ली. लड़की के मुताबिक जब वह कक्षा 6 में पढती थी. उसके पिता और रिश्तेदारों ने उसके साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया. कई बार उसने इसका विरोध किया, जिस पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. उसे नशीली गोलियां खिलाकर रेप का शिकार बनाया गया.
पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ उसके पिता और रिश्तेदारों ने भी दुष्कर्म किया. कई नेताओं समेत 28 लोगों ने उसके साथ रेप किया. आरोप है कि 4-5 सालों तक बंधक बनाकर उसका शरीरिक शोषण किया गया. पीड़ित का कहना है कि किसी प्रकार उसने हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की. इसके बाद उसे मुक्त कराया गया है.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तिलक यादव, राजू यादव, महेन्द्र यादव, अरविंद यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, राजेश जैन, महेंद्र दुबे, नीरज तिवारी, महेंद्र सिंघई, दीपक अहिरवार, कोमलकांत सिंघई, चाचा और रिश्तेदारों समेत 28 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही लड़की की सुरक्षा के लिए फोर्स को तैनात कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story