भारत
नाबालिग से गैंगरेप, विवाह समारोह में गई थी, 2 गिरफ्तार
jantaserishta.com
29 April 2023 9:48 AM IST

x
DEMO PIC
रिम्स में दाखिल कराया गया है।
रांची (आईएएनएस)| लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप हुआ है। उसे बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में दाखिल कराया गया है। इस बीच पुलिस ने गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात गुरुवार देर शाम की है। कुडू थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग अपने चाचा के घर में विवाह समारोह में गई हुई थी। यहां पर नसीम खान और मकसूद पवरिया भी पहुंचे थे। दोनों किसी प्रकार से नाबालिग को घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर खेत की ओर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
उसके साथ इतना वहशियाना बर्ताव किया गया कि उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे। इसी बीच किसी प्रकार से नाबालिग के घरवालों को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने इसकी सूचना कुडू थाना पुलिस को दी। कुडू थाना पुलिस ने गुरुवार की रात ही ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग को पहले इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया गया। सदर अस्पताल लोहरदगा में प्राथमिक उपचार हुआ। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





