भारत

नाबालिग के साथ गैंगरेप, वीडियो किया वायरल

jantaserishta.com
11 Sept 2022 9:06 AM IST
नाबालिग के साथ गैंगरेप, वीडियो किया वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मनचले पहुंच गए और प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया.
वैशाली: बिहार (Bihar) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बिहार में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है. आरोपियों ने गैंगरेप कर इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल (Viral Video) भी कर दिया. पीड़िता ने अब इसकी शिकायत पुलिस से की है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव है. पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है.
गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल किए जाने की ये घटना वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि नाबालिग अपने प्रेमी के साथ एकांत स्थान पर गई हुई थी. तभी अचानक से वहां कुछ मनचले पहुंच गए और प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. दोनों को बंधक बनाने के बाद उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
वीडियो में लड़का मनचलों के हाथ-पैर जोड़ता हुए वीडियो नहीं बनाने और उन दोनों को जाने देने की गुहार लगाता नजर आ रहा है. अर्धनग्न हालत में नाबालिग अपने प्रेमी के पीछे छिपती नजर आ रही है और मनचले उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं. डरी-सहमी नाबालिग खुद को मनचलों के चंगुल से छुड़ाने की बहुत कोशिश करती नजर आ रही है.
पुलिस और गांव वालों को बुलाने की धमकी देकर मनचलों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बना लिया. बाद में छेड़खानी और गैंगरेप का वीडियो वायरल भी कर दिया. वीडियो आग की तरह पूरे इलाके में तेजी से फैल गया. शनिवार की देर शाम पीड़िता ने जंदाहा थाने में खुद के साथ 4-5 लड़कों के गैंगरेप करने की एफआईआर दर्ज कराई.
बंधक बनाकर गैंगरेप करने और वीडियो वायरल करने के इस मामले में महुआ एसडीओपी पूनम केसरी ने कहा है कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वीडियो की जांच की जा रही है साथ ही वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story