भारत

मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, सुनसान जगह पर दिया वारदात को अंजाम

jantaserishta.com
9 March 2023 5:14 PM IST
मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, सुनसान जगह पर दिया वारदात को अंजाम
x

DEMO PIC 

चौंकाने वाली घटना गुरुवार को सामने आई है।
हुबली, (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के हुबली शहर में बदमाशों के एक समूह ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक किया। यह चौंकाने वाली घटना गुरुवार को सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों ने लड़की को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। नाबालिग लड़की को उसके पैतृक स्थान से हुबली बुलाया गया था। वहां से आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर आउटर रिंग रोड ले गया और सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने खुद गोकुला थाने आकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, दो आरोपी उसे जानते थे और एक अन्य आरोपी को उसके एक अन्य दोस्त के माध्यम से उसके बारे में पता चला।
पीड़िता को पहले एक होटल में ले जाया गया, जहां आरोपी ने उसे थप्पड़ मारा और चुप रहने और आपत्ति न करने की धमकी दी। इसके बाद उसे आउटर रिंग रोड पर ले जाया गया जहां रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।
पीड़िता ने दो लोगों की पहचान की थी और पुलिस को बताया था कि वह अन्य लोगों की भी पहचान कर लेगी। पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story