
x
सांकेतिक तस्वीर
लड़की को खून से लथपथ हालत में झाड़ियों में फेंक कर भाग गए।
सासाराम: बिहार के सासाराम से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां देर शाम एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। इसके बाद वहशी लड़के उस लड़की को खून से लथपथ हालत में झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। यह मामला सासाराम के कोचस नगर पंचायत के मोहनिया रोड में धर्मावती नदी के पास का है। अब तक लड़कों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन बदमाशों को पुलिस पकड़ने में जुटी हुई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किशोरी मार्केट से सामान की खरीदारी करने गई थी। वापस घर लौटते समय उसके साथ यह घटना घटी। परिजनों ने बताया कि मोहनियां रोड पर पीछे से आ रही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। विरोध करने के बावजूद उन लड़को ने किशोरी की एक न सुनी और उसे धर्मावती नदी के पुल के नीचे ले गए। जहां उसके साथ गलत काम किया।
किशोरी के विरोध करने पर उसके साथ मार-पीट की। मार-पीट के कारण लड़की के शरीर पर गहरे जख्म आए हैं। तीनों वहशी लड़के किशोरी के बेहोश होने तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते रहे। इसके बाद उसे झाड़ियों में फेककर भाग गए। सड़क से गुजर रहे किसी वाहन कर्मी ने नदी के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में किशोरी के फेंके होने की जानकारी पुलिस को दी।तब पुलिस ने रात 11 बजे घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल में पुलिस की उपस्थिति में मेडिकल जांच कराई गई है और आगे की जांच चल रही है।
डॉक्टर ने बताया कि किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं। उसका दाहिना पैर टूट चुका है। इस संबंध में सर्किल इंस्पेक्टर निकुंज भूषण ने बताया कि किशोरी होश आ गई है। जिसका बयान दर्ज किया जा रहा है। जिसके आलोक में घटना में शामिल अपराधियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





