भारत
अगवा कर सुनसान जगह पर ले गए...नाबालिग से गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
jantaserishta.com
28 Jan 2023 7:59 AM IST

x
गणतंत्र दिवस के दिन उस समय हुई जब लड़की उत्सव मनाने के लिए स्कूल जा रही थी।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के बक्सर जिले में तीन लोगों ने 14 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार को गणतंत्र दिवस के दिन उस समय हुई जब लड़की उत्सव मनाने के लिए स्कूल जा रही थी। इसी दौरान तीन लोग नाबालिग को अगवा कर एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचे पर परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करवाया। बक्सर के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा, हमने तुरंत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। हमने आरोपियों के ठिकाने पर छापा मारा है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना सिरकौल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक गांव की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





