भारत
नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, खेत में घंटों पड़ी रही पीड़िता
jantaserishta.com
8 July 2023 11:53 AM IST

x
पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक पहचान वाले लड़के पर विश्वास करना नाबालिग को महंगा पड़ गया। बताया जाता है कि एक युवक ने लड़की को घर से बुलाया और खेत की ओर ले गया। इसी क्रम में युवक ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पीड़िता को पिला दी। आरोप है कि जब पीड़िता हल्के नशे में आई तो युवक ने अपने दो-तीन दोस्तों को बुला लिया और सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को बेसुध छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए।
इधर, पीड़िता के घर वाले उसे खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जब पीड़िता को होश आया तब वह घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद थाना जाकर मामला दर्ज करवाया गया। मुजफ्फरपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक राघव दयाल ने शनिवार को बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tagsबिहारमुजफ्फरपुरबिहार न्यूज़बिहार पुलिससामूहिक दुष्कर्मखेतBiharMuzaffarpurBihar NewsBihar Policegang rapefarm
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





